
अगला जनम भी सांवरे लिख ले अपने नाम
अगला जनम भी सांवरे,
लिख ले अपने नाम,
बस इतनी कृपा रखना,
तेरा करता रहूं गुणगान,
तर्ज – मेरे सर पर रखदो बाबा।
तड़प रहा हूँ इस चाहत में,
ऐसी किरपा कर देना,
इस किरपा का दाम अगर हो,
मनचाहा वो ले लेना,
मैं खुद भी बिक जाऊँगा,
बदले में मेरे सरकार,
मेरे काम का मोल भाव,
एक दिन मिलकर के हो जाए,
इस चक्कर में सांवरिया,
कम से कम दर्शन हो जाएँ,
इतना तो मुझ पे करना,
ऐ सांवरिया एहसान,
इस जनम जितने प्रेमी,
मुझको तेरे दरबार मिले,
ये सारे प्रेमी हर जनम में,
मुझको यूँ हर बार मिले,
‘रवि’ की इस अर्ज़ी को,
तुम कर लेना स्वीकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

