
ऊँचे ऊँचे मंदिर तेरे, ऊँचा तेरा धाम
हे कैलाश के वासी भोले
हम करते हैं तुझे प्रणाम
अजब है तेरी माया,इसे कोई समझ ना पाया
गजब का खेल रचाया,सबसे बढ़ा है तेरा नाम
भोलेनाथ भोलेनाथ भोलेनाथ
हो अजब है तेरी माया,इसे कोई समझ ना पाया
गजब का खेल रचाया, हो सबसे बढ़ा है तेरा नाम
हर हर महादेव
अद्भुत है संसार यहाँ पे कई भूलेखे हैं
तरह तरह के खेल जगत में हमने देखे हैं
तू है भाग्य विधाता तेरे लेख सुलेखे हैं
तू लिखने वाला है ये सब तेरे लेखे हैं
पारब्रह्म परमेश्वर तू है हर कोई माने रे
सब तेरे बालक हैं क्या अपने बेगान रे
तू अंतर्यामी सबकी पीड़ा पहचाने रे
सबके हृदय में बैठा घट घट की जाने रे
हे योगेश्वर योग से तुने जगत बनाया है
तन पे तूने भस्म रमा के अलख जगाया है
कही धुप के रंग सुनहरे कही पे छाया है
तूने किया है वही जो तेरे मन को भाया है
भोलेनाथ…
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

