
अपने चरणों में साई जी सदा बिठाए रखना
अपने चरणों में साई जी,
सदा बिठाए रखना,
जैसे भी हालात हो मुझको,
दूर कभी ना करना,
यही अरदास है बाबा,
मेरी अरदास है बाबा।।
भूलभुलैया है ये दुनिया,
राह भटक ना जाऊं,
हाथ जोड़कर साई जी मैं,
तुमसे इतना चाहूँ,
मेरे सिर पर साई अपना,
हाथ सदा ही रखना,
राहों का मुझे पता नही,
मंजिल कैसे पाऊंगा,
आपके बिन दो कदम भी,
साई चल मैं नहीं पाऊंगा,
मेरे उंगली पकड़के साई,
साथ हमेशा चलना,
जो कुछ पाया इस जीवन में,
आपसे ही तो पाया,
इस जीवन मे आपने मेरा,
हर पल साथ निभाया,
जैसे अब तक साथ निभाया,
वैसे निभाते रहना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

