Skip to content

अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे हिंदी

20
॥ श्री ॥

अब के बरस तुझे,

धरती की रानी कर देंगे,

अब के बरस तेरी,

प्यासों में पानी भर देंगे,

चुनर को धानी कर देंगे,

अब के बरस,

ये दुनिया तो फानी है हो,,

बहता सा पानी है हो,,

तेरे हवाले ये ज़िंदगानी,

ये ज़िंदगानी कर देंगे,

ये भी देखे – है प्रीत जहाँ की रीत सदा।

दुनिया की सारी दौलत से,

इज़्ज़त हमको प्यारी,

मुट्ठी में किस्मत है अपनी,

हमको मेहनत प्यारी,

मिट्टी की कीमत का जग में,

कोई रतन नही है,

ज़िल्लत के जीवन से बदतर,

कोई कफ़न नही है,

देश का हर दीवाना अपने,

प्राण चीर कर बोला,

बलिदानों के खून से अपना,

रंग लो बसंती चोला,

अबके हमने जानी है हो,,

अपने मन में ठानी है हो,,

हमलावरो की ख़तम कहानी,

ख़तम कहानी कर देंगे,

सुख सपनो के साथ हज़ारों,

दुख भी तूने झेले,

हंसी खुशी से भीगे फागुन,

अब तक कभी ना खेले,

चारों ओर हमारे बिखरे,

बारूदी अफ़साने,

जलती जाती शमा जलते,

जाते है परवाने,

फिर भी हम ज़िंदा है,

अपने बलिदानों के बल पर,

हर शहीद फरमान दे गया,

सीमा पर जल जल कर,

यारों टूट भले ही जाना,

लेकिन कभी ना झुकना,

कदम कदम पर मौत मिलेगी,

फिर भी तुम ना रुकना,

बहुत सह लिया अब ना सहेंगे,

सीने भड़क उठे है,

नस नस में बिजली जागी है,

बाज़ू फ़ड़क उठे है,

सिंहासन की खेर करो,

ज़ुल्मो के ठेकेदारों,

देश के बेटे जाग उठे,

तुम अपनी मौत निहारो,

अंगारो का जश्न मनेगा,

हर शोला जागेगा,

बलिदानों की इस धरती से,

हर दुश्मन भागेगा,

हमने कसम निभानी है,

देनी हर क़ुर्बानी है,

अपने सरों की,

अंतिम निशानी भर देंगे,

स्वर – महेंद्र कपूर जी।

प्रेषक – ऋषि कुमार विजयवर्गीय।

॥ जय हो ॥

हिंदी · Read on Bhajan Baan

Share this bhajan with your family

Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

Sponsored
Devotional partner
Advertisement

About this bhajan

Meaning, tradition and how to sing it

अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे हिंदी लिरिक्स is a bhajan dedicated to Shiva Ji, sung in homes, temples, and community sabhas across India.

The bhajan opens with the line "Ab ke baras tujhe,", a verse devotees often recite while lighting the evening lamp or gathering for kirtan.

On this page you can read the complete lyrics in Hindi (Devanagari), Hinglish (Roman transliteration), English translation. Use the language toggle above to switch scripts, adjust the font size for comfortable reading, and save the bhajan to revisit during your next sabha or solo practice.

If you enjoy this composition, explore more bhajan bhajans below. Each one is curated to help you build a devotional reading list that suits your tradition, mood, and occasion.

More bhajans you may like

See all