
अब तो मान कहयो मेरी मांय
अब तो मान कहयो मेरी मांय, म्हाने सावंरियो परणाय
सांवरियो प्रणाय मात मेरी सांवरियो प्रणाय, मात मेरी सांवरियो प्रणाय
ऐसे वर को क्या वरु, ऐ जो जन्मे और मर जाय मात मेरी जन्मे और मर जाय,
वर पायो मेरो साँवरो, ऐ.मेरो चुड़ो अमर हो जाय मत मेरी चूड़ो अमर हो जाय,
मात मेरी सांवरियो प्रणाय ,
अब तो मान कहयो मेरी मांय, म्हाने…………….
सर्प पिटारा राणा भेज्या, रे.. दो मीरा न जाय, मात मेरी दो मीरा न जाय,
खोल पिटारा मीरां पहरियो, रे बन गयो नौसल हार, मात मोरी बन गयो नौसल हार ,
ज़हर का प्यालो राणा भेजियो, रे.. दो मीरा न जाय, मात मेरी दो मीरा न जाय,
कर चरणामृत पी गई, रे थे जानो रघुनाथ, मात मेरी थे जानो रघुनाथ ,
मीरा हर की लाड़ली, रे.. राणा वन को ठूँठ, मात मोरी राणा वन को ठूँठ
समझायो समझयो नहीं, रे.. ले जाती बैँकूट, मात मोरी ले जाती बैँकूट ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



