
अम्बा माई उतरी है बाग में हो मां ।
मैया अम्बा माई उतरी है बाग में हो मां ।।
मैया हाथ मैं कलशा ले खड़ी हो मां,
अरे कुम्हरन बन के आ गई वो ।
राजा की मलनियां,
मैया हाथ में डबला तेल को हो मां,
अरे तेलन बन के आ गई हो वो ।
मैया हाथ में त्रिशूल ले खड़ी हो मां,
अरे लोहरन बन के आ गई वो ।
मैया हाथ में साठे ले खड़ी हो मां ,
अरे अहरन बन के आ गई वो ।
मैया हाथ में नीबुआ ले खड़ी हो मां,
अरे काछन बन के आ गई वो ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
