
अरे जाढे ने जुलम सताई
अरे जाढे ने जुलम सताई,
भरवा देऔ श्याम रजाई॥
राम नाम की मलमल ला दो,
कृष्ण नाम का छापा छपवा दो,
अरे इसमें राधेश्याम लिखवाई भरवा दो श्याम रजाई,
राम नाम की रोज भरवा दो,
कृष्ण नाम की सुई डलवा दो,
अरे या में भक्ति की डोर डराई भरवा दो श्याम रजाई,
ध्रुव प्रहलाद विभीषण ने ओढ़ी,
ध्यानु भगत नरसी ने ओढ़ी,
अरे मीरा ने ओढ दिखाई भरवा दो श्याम रजाई,
दास कबीरा ने ऐसी ओढ़ी,
भक्त सुदामा ने ऐसी ओढ़ी,
अरे या में ज्ञान की जोत जलाई भरवा दो श्याम रजाई,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



