
अवतार लो प्रभु आके धरती पर पाप बढ़त जावे.....
Avataar Lo Prabhu Aake Dharati Par Paap Badh lyrics
अवतार लो प्रभु आके धरती पर पाप बढ़त जावे.....
आजकल की बहू बेटियां,
खोले सर को ढके नहीं चुटिया,
अरे अब उल्टा पल्ला डाल के धरती पर लटका जावे,
आजकल के बहू और बेटा,
मात पिता को दे दे धक्का,
अरे अब रोज ही पिक्चर जात हैं सौ सौ के टिकट कटावे,
जुल मिल पंचम सभा बनाई,
करके चंदा पैसा ऊघाई,
आजकल के सरपंचम के आगे परमेश्वर भी डरपत है,
अवतार लो प्रभु आके धरती पर पाप बढ़त है.....
बहन बहन जी को कोई न पूछे,
साली साली घर में रहते,
नारी पति पर हुकम चलात हैं खुद पलके पे सोवत है,
अपना वचन दिया है सुनाई,
पाप का घड़ा भरा है जाई,
अरे अब सहज ही देओ उतार नहीं तो सिर पर ही फुटत है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


