
आ गई शुभ घड़ी महलों में राम आये हैं,भारतवासी हर्षाये हैं ।। टेर ।।
तर्ज़ – अल्लाह ये अदा कैसी है इन हिस्सों में ।
राम आये हैं लाये हैं खुशहाली,चलो मिलकर मनाओ फिर दीपावली,मन उमंगो के दीप जलाये हैं ।। आ गयी ।।
झूमेंगे मस्ती में आज जी भरके,गुण गायेंगे निया रघुबर के,सपने सच होने आये हैं ।। आ गयी ।।
नरसी की हुई पूरी ये साधना,रामजी ने सुनी मन की भावना,दिन मूरत के फिर से आये हैं ।। आ गयी ।।
राम का राज आया है किसका भय,रहे मौजों में सब ‘अजय’ की विजय,संग बजरंग संग में भाये हैं ।। आ गयी ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





