
आ जाओ बजरंग बाला मेरे मकान में
आ जाओ बजरंग बाला,
मेरे मकान में।
श्लोक – मनोजवं मारुततुल्यवेगं,
जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं,
श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।
तेरी फररर झंडी लहरे,
सारे जहान में,
आ जाओं बजरंगबाला,
तेरी ज्योत जगा के बैठा हूँ,
मैं तेरे ध्यान में,
हो तेरा सुन्दरकाण्ड कराऊँ,
तर्ज – आ जाओ भोले बाबा।
तेरा नाम जपूँ मैं कबसे,
ओ बाबा बजरंगी,
ये जीवन है तेरे रंग में,
रंग डाला बजरंगी,
खोया खोया रहता हूँ,
मेहंदीपुर में रहने वाले,
मेरे घर भी आ जाओ,
ओ दीन दुखी के दाता,
मेरी किस्मत चमकाओ,
खुशियों के ढेर लगे है,
संकट मोचन तूने सुनी,
सदा ही भक्तों की,
पार लगाई बाबा,
तूने नैया संतो की,
क्या टेर गई ना भक्तों की,
तेरे उस कान में,
गायक – भानु प्रताप सिंह।
देखे – कीर्तन में अब रंग बरसने वाला है।
आजा आजा हनुमान संकट मोचन तेरो नाम।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




