
आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा |
दिल ने पुकारा तू है मेरा सहारा माँ
शेरां वाली, जोतां वाली, मेहरां वाली माँ |
प्रेम से बोलो, जय माता दी |
सारे बोलो, जय माता दी |
मिल के बोलो, जय माता दी |
फिर से बोलो, जय माता दी |
मैंने मन से तेरी पूजा की है सांझ सवेरे |
मुझ को दर्शन दे के मैया, भाग जगा दे मेरे |
मैया मैया बोले मेरा मन एक तारा माँ
तूने ही पाला है मुझको, तू ही मुझे संभाले |
तूने ही मेरे जीवन मे, पल पल किये उजाले |
चरणों मे तेरे मैंने, तन मन वारा माँ
मान ले मेरी विनती मैया, एक झलक दिखला दे |
रूप की शीतल किरणों से नयनो के द्वार सजा दे |
नैनो को रूप तेरा लगता है प्यारा माँ
जय माता दी, जय माता दी |
कष्ट निवारे, शेरों वाली |
पार लगादे, शेरों वाली |
है दुःख हरनी, शेरों वाली |
बिगड़ी बना दे, शेरों वाली |
जोर से बोलो, जय माता दी |
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



