
आँखो को तेरा इंतजार प्यारे दर्श दिखा दे एक बार तो
आँखो को तेरा इंतजार,
प्यारे दर्श दिखा दे एक बार तो,
आँखो को तेरा इंतजार हो,,
आजा कन्हैया आजा,
तर्ज – तुझको पुकारे मेरा प्यार।
पीड़ा विरह की हरपल रुलाए मुझे,
याद में तेरी,
रंग जगत के लगते है फीके प्यारे,
चाहत में तेरी,
तू ही तो मेरा दिलदार,
मैं सेवक तू मेरा है स्वामी,
यहाँ कौन है मेरा,
तुम ना सुनो तो किसको सुनाऊँ,
प्यारे दर्द ये मेरा,
करले तू करले मुझसे प्यार,
साँवली सूरत बांकी अदाएँ तेरी,
जी ललचाए,
मद भरी अँखियाँ अधर रसीले सोए,
प्यास जगाए,
बन जाओ शीतल धार,
अपने गले से आके लगाले मुझे,
श्याम पिया रे,
दर्दे जिगर का दर्द मिटा दे,
‘नंदू’ तेरे ही सहारे,
मुझको तो तेरा आधार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

