
आई में तेरे द्वारे भोले दानी,
पड़ी है संकट में,
पड़ी है संकट में जिंदगानी,
तर्ज – भटकता डोले काहे प्राणी।
जटा से तेरे निकली गंगा मैय्या,
जो सब नदियों में,
जो सब नदियों में है महारानी,
माथे पे तेरे चंदा चमचम चमके,
हाथो में डमरू की,
हाथो में डमरू की है निशानी,
सुना है भक्तो की सुनते हो तुम,
दया हो मुझ पर भी,
दया हो मुझ पर भी औघड़दानी,
जलाया भस्मा को कैसे कैसे,
अमर उसकी है,
अमर उसकी है ये कहानी,
खड़ी हूँ तेरे द्वारे हाथ जोड़े,
दर्श मुझे दे दो,
दर्श मुझे दे दो शम्भू सानी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
