
आई है आई है माघ सुधि ग्यारस आई है
आई है आई है माघ सुधि ग्यारस आई है,
आई है आई है खुशियां हजारो लेके आई है,
ये दिन मेरे श्याम को भाया है सूरजघड धाम बनाया है,
आज के दिन आने वाला इस दर से सब कुछ पाया है,
गई है गई है महिमा भगतो ने बताई है,
इस दिन से मेरा श्याम यहाँ फागण सुधि झट तक रहता है,
फिर इस निशान के साथ श्याम नीले घोड़े पर चलता है ,.
आई है आई है फिर से शुभ घडी आई है,
इस चमत्कार नहीं श्याम किरपा है समज गया आने वाला,
सारे रस्ते भगतो के संग चलता मेरा खाटू वाला,
बाई है बाई है सांवली सलोनी छवि बाई है,
लाखो दरबार है इस जग में सब इक से इक निराले है,
कहे सीना ठोक के ये मनु हम इस दर के मतवाले है,
पाई है पाई है श्री श्याम किरपा हमने पाई है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
