
माता ओ माता माता ओ माता,
आउंगी आउंगी मैं अगले बरस फिर आउंगी ।
लाऊंगी लाऊंगी तेरी लाल चुनरियाँ लाऊंगी
माता ओ माता पहाड़ो वाली माता ।।
तेरी महिमा सुनते है तेरी महिमा गाते है ।
आँख में आंसू लाते है मोती लेकर जाते है ।
पर्वत पे है डेरा ऊँचा मंदिर तेरा,
तेरी शरण में आके जागा जीवन मेरा ।
जय शेरावाली दी जय मेहरवाली दी जय मातारानी दी,
मन में है तेरी भक्ति हम जाने तेरी शक्ति ।
दुःख क्या है दुःख छाया भी हमको छू नहीं सकती ।।
जितनी शक्तिशाली उतनी ही तू भोली,
बिन मांगे ही तूने भर दी मेरी झोली ।
तन पूजा की थाली सामग्री है मन की,
माँ तेरे चरणों में भेंट ये निर्धन की ।
जय भवना वाली दी जय छतरा वाली दी जय माता रानी दी ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

