
आएगा जाने कब वो दिन,
बैठेंगे तेरे द्वार पर,
भजनो को हम सुनाएंगे,
बाबा मेरी विनती सुनो,
जाना ना हाथ छोड़ कर,
तुमको ही हम बुलाएँगे।।
तर्ज – जाने कहाँ गए वो दिन।
तरस गई मेरी नज़र,
दर्शन को तेरे सांवरे,
दीवाना दिल मचल रहा,
कहते हैं लोग बावरे,
आयेगा जाने कब वो दिन,
क्या भेंट दे तुमको सांवरे,
देने को ना कुछ भी पास है,
तेरे लिए बना लिया,
इक आंसुओं का हार है,
कुछ पास में अब हो ना हो,
लब पे तेरा नाम आये सदा,
सुनकर यही दुनिया कहे,
‘प्रिंस’ हुआ तेरा बावरा,
बाबा सुनो कहे ‘सत्य’ ये,
चरणों में तेरे रहना सदा,
‘ज्योति’ की अर्ज़ी है अब मान लो,
पहुंचे वहां तुम हो जहाँ,
रहना वहां तुम हो जहाँ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
