
आओ राम भक्त हनुमान हमारे घर कीर्तन में
Aao Raam Bhakt Hanumaan Hamaare Ghar Kiirtan Mein lyrics
आओ राम भक्त हनुमान हमारे घर कीर्तन में,
हमारे घर कीर्तन में, हमारे घर कीर्तन में,
आओ राम भक्त हनुमान,
जय हो.....
राम भक्त हनुमान हमारे घर कीर्तन में॥
आन विराजो सिंहासन पे,
दया कीजिए हम भक्तन पे,
हमारी बढ़ाओ प्रभु शान,
राम राम...
हमरी बढ़ाओ प्रभु शान, हमारे घर कीर्तन में,
नहीं चलेगा कोई बहाना,
राम लखन को साथ में लाना,
पग डालो दया निधान,
राम....
पग डालो दया निधान, हमारे घर कीर्तन में,
नैना देखे प्रभु राह तुम्हारी,
बात हकीकत कहे अनाड़ी,
भक्त तेरे परेशान,
बाबा....
भक्त तेरे परेशान, हमारे घर कीर्तन में,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




