
आज ख़ुशी है भारी, श्याम जन्मा री
आज ख़ुशी है भारी,
श्याम जन्मा री
की शुभ दिन आया है
गोकुल की छवि न्यारी
वंदन वारो तोरण है न्यारे
रंगोली नन्द जी के द्वारे
साजे रंगोली नन्द जी के द्वारे
साज श्रृंगार मनभावन
महक रहा मधुबन
सोने चांदी के दीपक जलाओ
सब मिल आओ मंगल गाओ
जाये यशोदा बलिहारी
ख़ुशी से मतवारी
नन्द के आंगन का है उजाला
वो है उजाला
ब्रज का बनेगा ये रखवाला
ये रखवाला
अँखिया है कजरारी,
है चितवन प्यारी
शुभ दिन आया है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

