
आज जन्मे पवन कुमार नगाड़ा बाज रहा
आज जन्मे पवन कुमार,
नगाड़ा बाज रहा,
सब गाएं मंगलाचार,
घर घर में खुशियां छाई है,
बाजे ढोलक और शहनाई है,
सब झूम रहा संसार,
सूरज सा मुखड़ा चमक रहा,
कानों में कुंडल दमक रहा,
आए पलने में पालनहार,
माँ अंजनी लाड़ लड़ाए है,
सब सखियां मंगल गाएं है,
थारी हो रही जय जयकार,
यह चैत्र मास अलबेला है,
मंगल का दिन शुभ बेला है,
सब नजरें रहे उतार,
ये उत्सव प्यारा आया है,
‘साहिल’ का मन हर्षाया है,
‘कपिल लाड़ली’ झूमे तेरे द्वार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




