
आज हनुमान जयंती हैं
ऐसा लगता है आज सारे संसार में मस्ती है
आज दिन खूबसूरत बड़ा अच्छा महूरत,
चैत्र सुदी पूनम का दिन सभी का हर्ष रहा मन,
माँ अंजनी लाल इक जाया प्रभु की देखों माया,
रूप वानर का पाया ये शिव का रूद्र कहाया,
हो,, माँ अंजनी के द्वारे सखियाँ मंगल गाती है,
एक दिन का है झगड़ा सूर्य को जाके पकड़ा,
देव सब ही घबराए पवन के द्वारे आए,
इन्द्र ने बज्र है मारा हनुमत ने उसे सहारा,
हो,, तबसे ये दुनिया इनको बजरंगी कहती है,
सिया की जा सुध लाये राम के मन को भाए,
लंका में धूम मचाए सारी लंका को जलाए,
असुर सब ही घबराए देव मन में हर्षाए,
अजर अमर हो मेरे लाला सीता कहती है,
सालासर धाम तुम्हारा मेहंदीपुर नाम तुम्हारा,
भक्त जन ध्यान लगावे सभी तेरे गुण गावे,
तेरा कोई पार ना पाए असुर सुनके घबराए,
किसी को मारे किसी को तारे तेरी मर्जी है,
मैं भी हूँ बालक तेरा अमर चरणों का चेरा,
नाम जपता हूँ तेरा मान तू रखना मेरा,
तुझे हरदम मैं मनाऊँ कभी ना तुझको भुलाऊँ,
लख्खा’ पे ओ हनुमत वीरा किरपा तेरी है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


