
आजा आजा तू करदे मेहरबानियाँ
साँवरे देर ना कर अब आजा,
दिल ये मेरा घबराये दर्द सहा ना जाये रे ।
साँवरे दर्द सहा ना जाये रे,
आजा आजा तू करदे मेहरबानियां ।।
ओ लीले घोड़े की कर के तू सवारियां,
हारा ऐसा हारा मैं तो, हारे से भी हारा हूँ,
कोई न सहारा मेरा, मैं तो बेसहारा हूँ ।
हारे का सहारा, तुझे कहती हैं दुनियाँ,
गले से लगा ले मुझे, बड़ा दुखियारा हूँ ।।
क्यों बीते रो रो ये मेरी जिन्दगानिया,
आजा रे कन्हैयाँ मेरा दिल रो रहा है,
कभी ना हुआ जो बाबा अब हो रहा है ।
तड़पू में ऐसे जैसे होठो पे जाम रे,
फीके फीके लगते सारे, जलवे ज़हान के ।।
मुझे पतझड़ सी लागे फुलवरिया,
कर्मों से अपने मैने, चोट ऐसी खायी है,
जाने किस मोड़ पे ये, ज़िन्दगी ले आयी है ।
सूझे ना किनारा, मेरी नाव मझदार है,
तेरी दरकार मुझे, तेरी दरकार है ।।
किसे अपनी सुनाऊ मैं कहानियां,
बेटा है ये तेरा “संजू” ना कोई यक़ीम है,
तेरी रहमतों पे बाबा, मुझको यकीन है ।
कौन क्या बिगाड़े, तू जो मेरे साथ है,
जन्मो ज़नम से मेरे, सिर पे तेरा हाथ है ।।
करदे प्यार से गालो पे दुलारियाँ,
ओ लीले घोड़े की कर के तू संवारिया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

