
आजा ओ श्याम सांवरा मुझको तेरा ही है आसरा
आजा ओ श्याम सांवरा,
मुझको तेरा ही है आसरा,
भरोसा है तुझपे किया,
ध्यान दे दे तू मुझपे जरा,
तर्ज – छोड़ के ना जा ओ पिया।
इंसाफ होता है साँचा यही पे,
है सच्ची तुम्हारी कहानी,
ना देव तुमसा है तुमसा ना दानी,
तभी तो हुई मैं दीवानी,
हारे का सहारा है,
भक्तों का प्यारा है,
चरणों में तेरे मैं पड़ा,
मेरी नैया सम्भालो कन्हैया,
कही डूब जाए ना ये,
ये बदनसीबी पीछा ना छोड़े,
कही चैन पाऊं ना मैं,
बस इतना कहना है,
चरणों में रहना है,
मुझको तेरा ही आसरा,
मैं हूँ मूरख तेरा भेद ना जानू,
बता तुझको कैसे रिझाऊं,
ज्ञान तू मुझको प्रभु इतना दे दे,
की फिर ना मैं मूरख कहलाऊँ,
कोई जग में ना मेरा है,
एक तेरा सहारा है,
दास हूँ बाबा मैं तेरा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

