
आजा बेगो बनवारी,
आ गई मोटी बीमारी,
आ गयो बेरी कोरोना,
कहा से आ गयो कोरोना।।
तर्ज – धीरे धीरे बोल कोई।
चीन देश से इसकी हुई शुरुआत,
सब देशों में खूब किया उत्पात,
अमरीका गया, और रूस गया,
अब आ गई भारत की बारी,
दस्तक भारत में जारी,
सारा भारत सुना सुना,
चिंता में सरकार,
कैसी आफत आई अब तक,
मिला नही उपचार,
कोई धूप में, कोई छाव,
कोई शहर में, कोई गांव में,
व्याकुल हो रहे नर नारी,
आ गई भारी लाचारी,
दो हजार बीस में,
भारी सन्नाटा छाया,
थाली ताली बाजी सभी घर,
दीपक जलवाया,
दुकान बंद, घर बार बंद,
सब शहर बंद बाजार बंद,
मन्नू राम की अर्जी मोहन,
जल्दी सुन लिज्यो,
राज पाल चरणों का चाकर,
कष्ट मिटा दिज्यो,
अब ध्यान धरो, मत देर करो,
इस विपता मे प्रभु सहाय करो,
मोय भरोशो है भारी,
कृष्ण कैनैया गिराधारी,
गायक / प्रेषक – मनोज कुमार।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





