
जय माता दी,
जय माता दी जय माता दी।
आजा माँ तेरा लाल कहे,
सोने के महलो में सजके,
अब ना मैया बैठी रहे,
बीच राह तेरी बाट निहारूँ,
नज़र न आये तुझको पुकारूँ....-2
कष्टों की भरमार है माई,
लाल तेरा कैसे सहे,
एक नजर कर कष्ट मिटा दे,
बिगड़े सारे काज बना दे....-2
तेरे तो हैं अंग संग में,
प्रेम की माँ धारा बहे,
गर तू मैया अब ना आये,
कुरमी अमन ये जी ना पाए....-2
कैलाश अब जी ना पाए,
मुझ पे तो माँ कर दो महर तुम,
केशव शर्मा महिमा कहे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


