
आता रहूं दरबार भोलेनाथ,
मैं पाता रहूं तेरा प्यार भोलेनाथ ।
मैं आता रहूँ दरबार भोलेनाथ ।।
मेरी सारी दौलत बाबा,
तेरे चरण की धूलि ।
तूने उस पल याद रखा जब,
सारी दुनिया भूली ।।
करना यही उपकार भोलेनाथ,
अपने बने पराये सारे,
तूने साथ निभाया ।
धक्के खाए जग वालो से,
तूने हाथ फिराया ।।
यूँ ही फिराना हर बार भोलेनाथ,
सर से लेकर पाँव तलक,
तेरा कर्जा है बाबा ।
सोच नहीं सकता था उससे,
दिया है तूने ज्यादा ।।
श्याम का तू ही संसार भोलेनाथ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

