
आता हो तो आजा मोहन मत ना देर लगईये तू
आता हो तो आजा मोहन,
मत ना देर लगईये तू,
तेरे भगत पर विपदा भारी,
आ के लाज बचइये तू,
नरसी ने तेरा ध्यान लगाया,
पटड़े पर खड़ा तू पाया,
हर नंदी को चीर उड़ाया,
सपा पहर बरसे माया,
मैं भी तेरा दास हूं मोहन,
मेरी धीर बँधईये तू,
द्रोपत की तूने लाज बचाई,
दिल से तेरा जब तू कन्हाई,
चिर बढ़ाना दिया दिखाई,
नहीं होने दी लोग हसाई,
तेरी सूरत दिल में समाई,
दर्श दिखा कर जाइए तू,
भाग लिखा क्यों मेरा हीणा,
मुश्किल हो रहा बिल्कुल जीना,
भावे कोन्या खाना-पीना,
दुख ने मेरा चैन भी छीना,
भूल गया मेरी सुध भी लीना,
दिल से ना बिसरइये तू,
तेरे बिना मेरा कौन सहारा,
मतलब का है जग यह सारा,
सतन खटाना भजन बनारा,
रामेश्वर गुरु ज्ञान शिखारा,
लालाराम तेरी महिमा गारा,
सभी का साथ निभाई है तू,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

