
आया मेला श्याम का खाटू जाऊंगा
आया मेला श्याम का खाटू जाऊंगा,
मम्मी क़र तैयार निशान उठाऊंगा,
जय जय श्री श्याम बोलो जय जय श्री श्याम बोलो......
छोटे सी एक ध्वजा बना दे बाबा की,
बाबा के चरणों में चढ़ाके आऊंगा,
माँ मुझको है लगन लगी,
उस श्याम सलोने की,
मुझको ना दरकार किसी,
अब खेल खिलोने की,
बना दे खीर चूरमा भेट चढ़ाऊंगा,
माँ लौरी के बदले में,
मुझे भजन सुनाया करो,
श्याम के हर पर्चे को तुम,
मुझको बतलाया करो,
भजनो से में श्यामधणीपुर जाऊंगा,
माँ मुझको अब दिल्ली की,
ना सैर कराया करो,
हर महीने ग्यारस मुझको,
खाटू ले जाया करो,
श्याम की सेवा को मैं कर्म बनाऊंगा,
कलयुग में माँ श्यामधणी की महिमा न्यारी है,
हारे को ये गले लगाता लखदातारी है,
संग रसिक मैं बाबा के दर जाऊंगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




