
आया है जनमदिन बाबा का हम उत्सव आज मनाएंगे
आया है जनमदिन बाबा का,
हम उत्सव आज मनाएंगे,
धरती अम्बर पे खुशियां है,
हम हैप्पी बर्थ डे गाएंगे,
आया है जन्मदिन बाबा का,
तर्ज – दुनिया में देव हजारों है।
हमने रंगी गुब्बारों से,
प्यारा दरबार सजाया है,
मावे मिश्री का केक प्रभु,
बड़ा सुन्दर आज मंगाया है,
पहले तुझे भोग लगाकर के,
तेरा झूठा हम सब खाएंगे,
हम तेरे खातिर भजन भाव का,
तोहफा लेकर आए है,
भावों से भरे ये पुष्प प्रभु,
चरणों में आज चढ़ाएं है,
प्रभु तुमसे तेरे बच्चे भी,
एक तोहफा लेकर जाएंगे,
प्रभु स्वर्ग सा दीखता खाटू है,
तेरी सुन्दर सजी हवेली है,
सजधज कर सुंदर लगे हमें,
तेरी प्यारी छवि अलबेली है,
‘रोमी’ संग नज़र उतार तेरी,
चौखट पर नाचे गाएंगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

