
आये जो माँ के दरबार भजन लीरिक्स
आए जो माँ के दरबार, पाए वो माता का प्यार,
जीवन के कष्टों से छूटे हो जाए भवपार,
मैया तुझसा है कोई कहाँ....
है पर्वत पे मैया ने आसन जमाया,
अजब रूप ये माँ ने जग को दिखाया,
जब सज गई लाल रंग में भवानी,
तिलक बीच माथे पे माँ ने सजाया,
अनूठे ढंग से सजी मेरी माँ,
आए जो माँ के दरबार...
बिना स्वार्थ जो माँ की सेवा में आया,
उसे मार्ग मैया ने अपना दिखाया,
मैं भी हूँ सूनी डगर पे हे माता,
मेरे संग रहे अम्बिका तेरा साया,
हो तेरे आँचल में मेरा जहाँ,
मेरे मन में भी अपना आसन बनाओ,
यही है तमन्ना कि माँ वेगि आओ,
तरसते हैं नैना मेरे अब दरश को,
हे जगजननी तुम रूप अपना दिखाओ,
कि मैया दौड़ी चली आ यहाँ,
,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन
और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम
हमें भेजिए
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
