
आश्रय श्याम का
घडी घडी और पल पल
नाम रटूं मैं तेरा ।
श्याम तेरा दास तेरा
मेरा तेरे भरोसे डेरा ।।
बुरो बुरो मैं बहुत बुरो हूँ
आखिर टाबर तेरा ।
मेरे जुलम की फरद फाड़ दो
गुनहगार हूँ तेरा ।।
काम क्रोध मद लोभ प्रभु जी
चौ तरफा से घेरा ।
जासे मार्ग दिखे ना ही
चारों तरफ अँधेरा ।।
बेगा पधारो श्याम बिहारी
बांह पकड़ लो मेरा ।
मनडो म्हारो कयो ना माने
हठ ठाने बहु तेरा ।।
अरज करण को जोर प्रभु जी
और कछु ना मेरा ।
विप्र मंडल को आस तिहारी
दे चरणों में बसेरा ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
