
आश्रय श्याम का हिंदी
आश्रय श्याम का,
घडी घडी और पल पल क्षण क्षण,
नाम रटूं मैं तेरा,
श्याम तेरा दास तेरा,
मेरा तेरे भरोसे डेरा।।
तर्ज – कदम कदम पर रक्षा करता।
बुरो बुरो मैं बहुत बुरो हूँ,
आखिर टाबर तेरा,
मेरे जुलम की फरद फाड़ दो,
गुनहगार हूँ तेरा,
काम क्रोध मद लोभ प्रभु जी,
चौतरफो से घेरा,
जासे मारग दिखे नाही,
चारों तरफ अँधेरा,
बेगा पधारो श्याम बिहारी,
बांह पकड़ लो मेरा,
मनडो म्हारो कयो ना माने,
हठ ठाने बहु तेरा,
अरज करन को जोर प्रभु जी,
और कछु ना मेरा,
‘विप्र मंडल’ को आस तिहारी,
दे चरणों में बसेरा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.






