
इक अर्ज मेरी सुन लो मेरी शेरोंवाली मैया,
करदो अधम की नैया भवपार अम्बे मैया,
इक अर्ज मेरी सुन लो....
अच्छा हूं या बुरा हूं पर दास हूं तुम्हारा,
जीवन का भार तुम पे करो पार अम्बे मैया,
तुम हो अधम जनो का उद्धार करने वाली,
मैं हूं अधम जनों का सरदार अम्बे मैया,
करुणामई माँ करुणा करनी पड़ेगी तुमको,
वरना ये नाम होगा बेकार अम्बे मैया,
ख्वाहिश है कि मुझसे त्रिगदिन गुजरे रहकर,
बदले में दे दो अपना कुछ प्यार अम्बे मैया,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





