
इक तेरा भरोसा इक तेरी आस है,
तेरे दीवानो को तेरे मस्तानो को तुझपे नाज है,
चाहे आंधी आये चाहे तूफान आये,
ऐसी हिमत पे हम न घबराये,
नज़रे इनायत तेरी करती हिफाजत मेरी विशवाश है,
करुणा के सागर प्रभु नटवर नागर,
सर्वांग रसीले छलकादे गागर,
तुझमे खो जाऊ मैं तुझमे रम जाऊ मैं जज्बात है,
दुनिया बतरंगी शब्दों की तंगी,
मुश्किल से मिलते यहाँ सच्चे संगी,
जीवन में रंग भरदे बारिश किरपा की करदे अरदास है,
दिलदार अनोखे सरकार अनोखे,
यारो के तुम हो प्रभु यार अनोखे,
नंदू क्या कहना दर से न हटना है इकरार है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




