
इतना प्यारा तुझे किसने सजाया श्याम
इतना प्यारा तुझे,
किसने सजाया,
दिल करे देखता रहूं,
है श्रृंगार निराला तेरा,
है दरबार निराला,
दूल्हा सा बन बैठा,
देखो अपना खाटू वाला,
प्यारा प्यारा तुझे,
तर्ज – कितना प्यारा तुझे।
पचरंगी पगड़ी पे,
मोरपंख प्यारी,
केसर का तिलक लगा,
कानो में बाली,
कजरारे तेरे नैना,
अधरों पे सोहे बैना,
लट घुंघराली काली काली,
गल वैजन्ती माला,
ईतना प्यारा तुझे,
केसरिया बागे पे,
फूलों की लड़िया,
अंतर की खुशबु से,
महके ये दुनिया,
जो भी देखे सुध भुलाए,
वो दीवाना होता जाए,
लीला घोडा छमछम नाचे,
होकर के मतवाला,
‘गोलू’ का प्यारा है,
कलयुग अवतारी,
पर्चो से परिचित है,
ये दुनिया सारी,
कहा जिसने सच ही कहा है,
श्याम जैसा कोई ना है,
पल में किस्मत चमका दे,
ऐसा जादूगारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



