
इन्साफ की डगर पे बच्चों दिखाओ चलके देशभक्ति गीत
इन्साफ की डगर पे,
बच्चों दिखाओ चल के,
ये देश है तुम्हारा,
नेता तुम्ही हो कल के।।
दुनिया के रंज सहना,
और कुछ ना मुँह से कहना,
सच्चाईयों के बल पे,
आगे को बढ़ते रहना,
रख दोगे एक दिन तुम,
संसार को बदल के,
इंसाफ की डगर पे,
अपने हों या पराए,
सब के लिए हो न्याय,
देखो कदम तुम्हारा,
हरगिज़ ना डगमगाए,
रस्ते बड़े कठिन हैं,
चलना संभल संभल के,
इंसानियत के सर पे,
इज्जत का ताज रखना,
तन मन की भेंट देकर,
भारत की लाज रखना,
जीवन नया मिलेगा,
अंतिम चिता में जल के,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

