
उस प्रभु की है कृपा बड़ी,
याद करले घडी दो घडी,
घंटी बज जाये कब कूच की,
मौत हरदम सिरहाने खड़ी,
किन्ही शुभ कर्मो का फल है ये,
तुझे मानव का चोला मिला,
जो आएगा है जायेगा वो,
बंद होगा न ये सिलसिला,
वेद की कहती एक एक कड़ी,
इस जवानी पे इतरा ना तू,
बातो बातो में बीत जाएगी,
उभरा सीना सिकुड़ जायेगा,
और कमर तेरी झुक जायेगी,
लेकर के चलेगा छड़ी,
जो करना है, ले आज कर,
कुछ खबर प्यारे कल की नहीं,
मानव चोले को करले सफल,
ढील दे इसमें पल की नहीं,
टूट सांसो की जाये लड़ी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


