
ए कोमल चित मैया मेरी ममता मई मैया,
इतनी तो दया करना,
ए कोमल चित मैया इतनी तो दया करना,
मन रहे तेरे चरणों में तुम मन मे रहा करना,
ए कोमल चित मैया......
इतनी बड़ी दुनिया में यहाँ कोई नही अपना,
जब तुम ना बनी अपनी फिर किसको कहुँ अपना,
है चाह यही अपनी अपना ही रहा करना,
बेदर्द ये दुनिया है खुदगर्ज जमाना है,
सुनने को ये सुनती है पर अब ये जाना है,
भूल हो ना जमाने मे ऐसी ही कृपा करना,
जग के जो सताये है उन्हें तेरा सहारा है,
दुखियो का ठिकाना जहाँ वहां तेरा ही द्वारा है,
मैं भी तेरे दर पे गिरा मुझपर तो दया करना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
