
एक जगदम्बे तेरा सहारा,
देवी दुर्गा उमा,
विश्व जननी रमा,
ओमकारा,
एक जगदंबे तेरा सहारा।।
पुण्य वालो की गर सम्पदा तू,
पापियों की भवन आपदा तू,
तेरे चरणों में माँ,
रहता मस्तक नवा,
यह हमारा,
है हजारों ही अपराध मेरा,
हूँ अधम पातकी तो भी तेरा,
दुष्ट होवे यदा,
तो भी माँ को सदा,
पुत्र प्यारा,
शैलजा स्कन्द मैहर भवानी,
है तू ही भद्रकाली प्रणाली,
रूप विकरालिका,
चण्डिके कालिका,
रूप धारा,
मन वचन दोनों ने हार खाई,
तेरी माया नहीं पार पाई,
क्या करें निर्वचन,
वेद नेति कथन,
करके हारा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





