
एक नजर तू देख ले मेरे श्याम
तेरी किरपा से बनेगे बिगड़े काम
जो भी शरण में तेरी आये,
दिल से उनको तू ही लगाये,
सब की जुबा पे होगा तेरा नाम
हारे का इक तू ही सहारा
सब को मिलता साथ तुम्हारा,
सुखदाई लगता है तेरा धाम
आस मुझको तुमपे रेहती,
दर्श दिखा दो अखिया केहती
तुम बिन मुझको कही नही आराम
तेरे कदमो का दीवाना तुझे पुकारे ये सरदाना,
अपने जन के मेटो कष्ट तमाम
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
