
एक बार जरा बरसाने में तू आके देख ले
एक बार जरा बरसाने में तू आके देख ले,
तकदीर बदल जायेगी तेरी आजमा के देख ले,
रज बरसाने की जो माथे पे लगाता है,
वो ही राधा नाम का दीवाना बन जाता है,
तू भी इसको माथे पे लगा के देख ले,
अजब नजारा है किशोरी यु के धाम का,
भजता है डंका यहाँ श्यामा यु के नाम का,
तू भी अपनी झोली को फैला के देख ले,
लेके विश्वाश जो भी आता बरसाने में,
करती न कंजूसी श्यामा किरपा बरसाने में,
तू भी अब राधे राधे गा के देख ले,
झलक किशोरी जी की चरणों की जो पायेगा,
दावा है तू चरणों का दास बन जाएगा,
बात मेरी अपने मन में बिठा के देख ले,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

