
एक बार माँ आ जाओ फिर आके चली जाना
एक बार माँ आ जाओ,फिर आके चली जाना,हमें दरश दिखा जाओ,दिखला के चली जाना….
तुमको मेरे गीतों का,संगीत बुलाए माँ,संगीत बुलाए माँ,कुछ मेरी भी सुन जाओ,कुछ अपनी सुना जाना,एक बार माँ आ जाओ...
क्या मेरे तड़पने का,एहसास नहीं तुमको,एहसास नहीं तुमको,किस बात पे रूठी हो,इतना तो बता जाना,एक बार माँ आ जाओ...
अँखियाँ मेरी रोती माँ,इन्हे धीर बंधा जाओ,इन्हे धीर बंधा जाओ,मँझधार में हैं नैया,इसे पार लगा जाओ ,एक बार माँ आ जाओ...
जब-जब भी बुलावो माँ,दोड़ा चला आऊ में,दोड़ा चला आऊ में,अगर राह भटक जाऊ,रस्ता तो दिखा जाना,एक बार माँ आ जाओ...
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

