
एह श्याम मैं हार गया
एह श्याम मैं हार गया मुझे अपनी शरण लेलो
करुनानिधि केहलाते हो मुझपे भी किरपा कर दो
दुनिया ने सताया है अपनो ने रुलाया है,
तकदीर का मारा हु अब दर तेरा पाया है,
तुम ना मुझे ठुकराना चाहे प्राण मेरे लेलो
अब हार गया मोहन दुखड़ो ने घेरा है,
नही मेरा कोई तुम बिन चहु और अँधेरा है
ज्योति माये नैनो से मेरी और जरा देखो
शशी रुख तेरी और किया दुनिया को छोड़ दिया
अब आकर थाम मुझे नाता तुझसे जोड़ लिया
उपकार तेरा भगवन मुझ पर भी जरा करदो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
