
ऐ मेरे सांवरे बस तेरा इंतजार,
अपना बना ले मुझको बाबा,
आया तेरे द्वार,
ऐ मेरे साँवरे।
तर्ज – ऐ मेरे हमसफ़र।
भुला नहीं मैं कभी तुमको,
कैसे भी आए हो पल,
सुख का समय हो सुहाना,
या हो दुःख के बादल,
शायद तुम ही भूलें,
पाकर सबका प्यार,
बाट निहारूं थारी कबसे,
आंख्या है पथराई,
कद म्हारे घर आवेगा,
काहे सुध बिसराई,
लगता दिल कही नहीं,
रहता बेकरार,
देके तुझे दिल ये अपना,
माँगा है ये सरकार,
रहना हमारे तुम दिल में,
बनकर के दिलदार,
तू ही हमसफ़र मेरा,
तू ही मेरा प्यार,
आएगा तू नहीं जबतक,
दरश दिखाने श्याम,
आठों पहर मैं पुकारूँ,
लेके तुम्हारा ही नाम,
आना होगा ‘बेधड़क’
एक दिन मेरे द्वार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


