
ओ मेरी मैया शेरावाली भवन में आना होगा री,
भवन में आना होगा री ज्योत पर आना होगा री,
केसर रोली तिलक मंगवाया,
फूलों का एक हार बनाया,
गले में हार पहन जा री ज्योत पर आना होगा री,
लाल चुनरिया लाल ही साड़ी,
गोटे में बडी लग रही प्यारी,
तुम्हें उड़ाना होगा री ज्योत पर आना होगा री,
कुम्हार से मैया कलश मंगाया,
अमवा की डाली से उसे सजाया,
कलश भराना होगा री ज्योत पर आना होगा री,
पान सुपारी नारियल लाई,
लोंगन से दिविया भर लाई,
हवन कराना होगा री ज्योत पर आना होगा री,
हलवा पूरी छोले लाई,
सब रस मेवा संग में लाई,
भोग लगाना होगा री ज्योत पर आना होगा री,
भक्तों ने दरबार लगाया,
चंदन चौकी तुम्हें बिठाया,
दर्श दिखाना होगा रे ज्योत पर आना होगा री,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

