
ओ मेरे बाबा बजरंगी तेरी जय जयकार मनाएंगे
ओ मेरे बाबा बजरंगी,
तेरी जय जयकार मनाएंगे,
जय जयकार मनाएंगे,
करम खोल दे उन भक्तो के,
जो द्रष्टि से वंचित है,
द्रष्टि अगर मिल जाएगी तो,
तेरा दर्शन पाएंगे,
जो चलने से वंचित है,
चलने की शक्ति मिल जाएगी तो,
दर पे चलके आएँगे,
जो माया से वंचित है,
माया अगर मिल जाएगी तो,
तो तेरा भवन बनाएंगे,
जो वाणी से वंचित है,
वाणी अगर मिल जाएगी तो,
राम नाम धुन गाएंगे,
जो भक्ति से वंचित है,
भक्ति अगर मिल जाएगी तो,
तेरा ही गुण गाएंगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

