
ओ सांवरे कलयुग के अवतार
ओ सांवरे कलयुग के अवतार,
बैरी जग से बाबा बचाओ,
तुम हारे के सहारे,
तुम बिन श्यामा किसे पुकारे,
जग के तुम रखवारे।
ओ खाटू वाले लीले घोड़े वाले,
दुखियों की सुनो फरियाद सांवरे।।
तर्ज – है नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम।
संग दुखों ने आकर घेरा,
मुश्किल आगे खड़ी है,
राह दिखा दो मेरी नैया,
डगमग डोल रही है,
अब तो आ जाओ जग के पालनहार,
नामुमकिन को मुमकिन कर दे,
लखदातार कहाए,
मोरछड़ी जिस पर ये फिरा दे,
वो तो मौज उड़ाए,
हो तेरे रुतबे को मेरा सलाम,
कौन सा भजन सुनाऊं तुझको,
तू प्रसन्न हो जाए
काल भी अपना रस्ता बदले,
जब तू सामने आए,
श्याम जब तू सामने आए,
उमापति लक्ष्मीपति,
सीतापति श्री राम,
लज्जा सबकी राखियो,
खाटू के बाबा श्याम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

