
कब आओगे
कब आओगे,कब आओगे कब आओगे,
लाज मेरी लूट जाएगी,
क्या तब आओगे,
देर ना हो जाए कहीं,
आजा रे लाज ना मेरी लूट जाए,
देर क्यूं लगाए श्याम,
देर क्यूं लगाए......
सुना है लाज तुमने कितनो की बचाई है,
और बिगड़ी भी सुना लाखों की बनाई है,
देर ना हो जाए कहीं देर ना हो जाए,
जब भक्त की तेरे लाज गई,
तब क्या होगा फिर आने से,
जब खेती सुख गई,
तो क्या होगा अमृत बरसाने से,
अब तो अपने सभी हो गए पराए,
बैठे सब है यहाँ सर को झुकाए,
दुशाशन खींचे मेरी साड़ी सभा में,
इज्जत मेरी बचे ना बचाए,
सारी दुनिया के आगे बदनाम मोहन हो जाओगे,
मैं जान दे दूंगी जो तुम नहीं आओगे,
अब तो होता नहीं सबर आजा,
लेने द्रोपती की खबर आजा,
‘शर्मा’ बेचेन है दर्शन के लिए,
देर से ही मगर आजा,
दुःख की घडी है आजा,
विपदा पड़ी है आजा,
नैया भंवर में मेरी,
आकर पड़ी है आजा,
गव्वो की कसम है,
तुझे ग्वालों की कसम है राधा की कसम है,
तुझे रुक्मणि की कसम है,
आजा के तेरे भक्तो की कसम है,
आजा ओ मोहन तेरी बहना पुकारती है,
बहना पुकारती है बहना पुकारती है,
लाज बचा जा तेरी बहना पुकारती है,
सुन के पुकार श्याम आए है,
लाज बहना की वो बचाए है,
थक गया दुष्ट दुशाशन तो भी,
ढेर साड़ी को वो लगाए है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




