
तेरी प्रेम पुजारन रस्ता देखे,
कब आओगे मुरलिया वाले,
एक तेरी जोगन राह निहारे,
तर्ज – कब आएगा मेरे बंजारे।
आती जाती सांस ये मेरी,
निशदिन फेरे माला तेरी,
कहाँ लगाईं तूने देरी,
ओ मेरे नटवर प्यारे,
कोई कहे मुझको दीवनी,
कोई कहे मुझको मस्तानी,
मैंने तो अपनी ज़िंदगानी,
कर दी नाम तुम्हारे,
माना मैं हूँ एक गवारन,
आन गांव की एक बंजारन,
जैसी भी हूँ मेरे मोहन,
मुझको तू अपना ले,
लगी मेरी अब तुझपे बाज़ी,
तेरी रजा में हूँ मैं राज़ी,
जीवन नैया ओ मेरे मांझी,
कर दी तेरे हवाले,
ये भी देखें – मुरलिया वाले कब आओगे म्हारे देश।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



