
कब होगा तेरा दीदार कुछ तो बोलो सरकार चित्र विचित्र भजन
कब होगा तेरा दीदार,
कुछ तो बोलो सरकार,
श्याम कब आओगे,
तर्ज – चिट्ठी ना कोई संदेश।
किस बात पे रूठे हो,
आकर तो बताओ सही,
तेरे बिन मनमोहन,
दिल मेरा ये लगता नहीं,
सुना तुझ बिन संसार,
रही अँखियाँ तुझे निहार,
आई जीवन की शाम,
तुम नहीं आए घनश्याम,
पल पल मै घबराऊँ,
कैसे रखु दिल थाम,
बिखरा मेरा श्रृंगार,
मेरा बिलख रहा है प्यार,
मेरे दर्द भरे ये गीत,
तू सुनले मन के मीत,
अब और ना तड़पाओ,
मै हारा तुम गए जीत,
ओ चित्र विचित्र के यार,
करने हमपे उपकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
