
करके सवारी मूषक गणपती जी आएंगे,
मेरे घर आकर देखो भाग्य जगायेंगे,
भोग लगाकर लड्डुओं का हम देखे राह तुम्हारी,
हर्षित मन से हम मिलकर के गाएंगे,
सब देवो में सबसे पहले देवा तुम्हे मनाये,
सुख करता दुःख हरता देवा इस जग में कहलाये,
खुशियों से झोली भरदी सबको बताएंगे,
पल में हरके विघ्नो को गणपती जी दिखलाये,
रिद्धि और सिद्धि के स्वामी गणपती जी कहलाये,
चरणों में इनके हम शीश झुकायेंगे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



